फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए चलाई विशेष ट्रेन का स्टेशन पर दिया ठहराव

Fri, 18 Apr 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन यमुनानगर जगाधरी। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों व स्टेशन पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने काम करना शुरू कर दिया है। ट्रेनों में भीड़ नियंत्रित व कम करने के लिए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन गाड़ियों का संचालन अगले महीने से किया जाएगा। विशेष गाड़ियां चलाने से यात्रियों को सुविधा होगी। ग्रीष्मकालीन विशेष के नाम से संचालित होने वाली इन गाड़ियों में साधारण के साथ श्यन यान व एसी कोच भी होंगे। इन गाड़ियों को रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली में अपडेट कर दिया गया है। ताकि यात्री इन गाड़ियों में अपना आरक्षण करवा सकें।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनों में सीटों की मांग काफी बढ़ गई है। इन दिनों ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी चल रही है और लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। यही नहीं कई गाड़ियों में कुछ तिथियों के लिए तो नोरूम स्टेटस तक आ गया है। सबसे ज्यादा बुरा हाल पूर्वोत्तर भारत की ट्रेनों में है। ऐसे में लोग रेलवे से अतिरिक्त गाड़ियां चलाने की मांग कर रहे थे। सीटों व लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आधा दर्जन से अधिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें से एक ट्रेन का ठहराव यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर दिया गया है।
चंडीगढ़ से वाराणसी के बीच चलने वाली इस ट्रेन का संचालन 19 अप्रैल से छह जुलाई तक किया जाएगा। इस ट्रेन में एसी, श्यनयान, साधारण, एसएलआर सहित कुल 22 बोगियां होंगी। इसके चंडीगढ़ से वाराणसी तक कुल 10 ठहराव होंगे। इसके अलावा रेलवे ने गाड़ी संख्या 04503-04 चंडीगढ़ पटना, गाड़ी संख्या 04603-04 कटरा वाराणसी, गाड़ी संख्या 03311-12 चंडीगढ़ धनबाद के लिए चलाई हैं। इन गाड़ियों का लाभ यात्रियों को अंबाला व सहारनपुर के स्टेशनों से मिलेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक एनके झा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे निरंतर काम कर रहा है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए विशेष गाड़ियां चलाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन




यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 04205-06 का संचालन 19 अप्रैल से छह जुलाई तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को दोनों तरफ चंडीगढ़ से वाराणसी के बीच किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी और अंबाला छावनी होते हुए सुबह 11 बजे यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां इस ट्रेन को दो मिनट का ठहराव दिया गया है। यहां से सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए सोमवार अलसुबह एक बजकर 20 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इसी रूट से होते हुए पांच बजकर 53 मिनट पर यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी और चंडीगढ़ पहुंचने का समय सुबह सात बजकर 45 मिनट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें