संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। संपत्ति के लिए तारापुरी कॉलोनी निवासी उषा रानी को उसके ही बेटे व पुत्रवधू ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोपी उस पर मकान नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी दंपती ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तारापुरी काॅलोनी निवासी उषा रानी ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उसके बेटे अमन वर्मा की मृत्यु हो चुकी है। पति अशोक का भी पहले ही निधन हो चुका है। अब दूसरा बेटा अनिल वर्मा व पुत्रवधू पारूल उसके मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपी उस पर मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। जब उनका विरोध किया तो वह मारपीट करते हैं। कई बार आरोपी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं।
आरोप है कि अनिल उनके साथ नशे में मारपीट करता है। देर रात को आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब वह उसे घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना प्रभारी जनकराज का कहना है कि आरोपी अमन वर्मा व उसकी पत्नी पारूल पर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।