फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली बार बेहतर कार्य करने वाले सरपंच नये के लिए दे रहे टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पिछली बार सरपंचों ने बेहतर कार्य किया। इस बार भी ग्रामीण नये सरपंच से भी वही उम्मीदें लगाए बैठे हैं। चूंकि गांव के विकास में सरपंच का अहम रोल होता है। वहीं अमर उजाला की टीम ने गांव हड़तौल के निवर्तमान सरपंच महिंद्र सिंह से बातचीत की जो पहली बार सर्वसम्मति से व दूसरी बार भारी मतों से जीत हासिल कर सरपंच बने थे।
विज्ञापन

महिंद्र सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल में गांवों में अनेक विकास कार्य करवाए हैं। उनका कहना है कोई भी गांव तब तक विकास व आगे नहीं बढ़ सकता जब तक उस गांव के ग्रामीण स्वास्थ्य न हो। इसके लिए सबसे पहले गांव में पानी निकासी का पर्याप्त प्रबंधन होना जरूरी है। पानी निकासी से गांव में गंदगी नहीं फैलती है इसके साथ गांव में मक्खी-मच्छर पैदा नहीं होते हैं।
जगह-जगह नालियों के पानी का गलियों में बहने से भयानक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। गांव में बेहतर कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच व गणमान्य लोगों के साथ विचार-विमर्श करके विकास कार्य की रूपरेखा तैयार विकास कार्य को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण कर सकते हैं। ऐसा करने से गांव में अधिक विकास कार्य होंगे ओर समय पर पूरा होंगे। गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं को एक साथ लेकर गांव की अन्य महिलाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर पैदा किए जा सकते हैं। लड़कियों के लिए शिक्षा के अवसर पैदा होंगे। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गरीब कन्याओं की शादी व शिक्षा में आर्थिक मदद मिलती है। भाईचारे की भावना बढ़ती है।
विज्ञापन

सबसे पहले गांव की रूपरेखा तैयार की
गांव भटूवाला के युवा निवर्तमान सरपंच कुलवंत सिंह का कहना है कि सरपंच बनने के पश्चात सबसे पहले उन्होंने गांव की एक रूपरेखा तैयार कर आवश्यक विकास कार्य को लेकर एक सूची तैयार की गई। इसके पश्चात प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए गए। युवा सरपंच के माध्यम से गांव के प्रमुख मुद्दों का समाधान आपसी विचार-विमर्श से करवाया जा सकता है। युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित देने के लिए योजना बनाकर कार्य किए जा सकते हैं। गांव में प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही नवीनतम तकनीकों योजनाओं को अपना कर गांव को आदर्श गांव बनाया जा सकता है। गांव के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करके लिए प्रेरित कर सकता है। गांव में डिटिजल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें