साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। संस्थान
जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। साध्वी सरस्वती भारती ने साधक के गुणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्चा साधक केवल बाहरी रूप से साधना करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि अपने जीवन को गुरु के ज्ञान, आज्ञा और आदर्शों के अनुरूप ढालने का निरंतर प्रयास करने वाला होता है। प्रत्येक व्यक्ति सुख, शांति और सफलता की तलाश में अलग-अलग मार्ग अपनाता है, लेकिन वास्तविक शांति अपने वास्तविक स्वरूप के बोध से मिलती है। ब्रह्मज्ञान मनुष्य को उसके भीतर विद्यमान परम सत्य से परिचित कराता है और जीवन की दिशा बदल देता है। संवाद