फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर लौटने की होड़, बस अड्डे पर उमड़ी भीड़

Wed, 04 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बस स्टैंड यमुनानगर में होली मनाने के​ लिए घर लौटते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। होली पर्व को लेकर घर लौटने वालों की भीड़ बस अड्डे पर साफ नजर आने लगी है। चार मार्च को फाग मनाया जाएगा, ऐसे में लोग समय रहते अपने घर पहुंचने की जुगत में जुटे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। खासकर दिल्ली, चंडीगढ़ और अंबाला रूट पर चलने वाली बसों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है।कॉलेजों में छुट्टियां घोषित होने के बाद दूसरे जिलों और राज्यों से पढ़ाई करने आए विद्यार्थी भी अपने घरों को रवाना हो रहे हैं। हाथों में बैग और सामान लिए छात्र-छात्राएं बसों में जगह पाने के लिए मशक्कत करते दिखे। कई बसें स्टैंड पर पहुंचते ही खचाखच भर गईं, जबकि कुछ यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा। छात्रा मनप्रीत, वंशिका ने बताया कि त्योहार पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार परिवहन विभाग की ओर से कोई खास तैयारी नजर नहीं आ रही। पर्याप्त बसें उपलब्ध न होने से इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें