संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की जिला कार्यकारिणी की बैठक स्वावलंबन केंद्र यमुनानगर में हुई। अध्यक्षता जिला संयोजक डाॅ. दीपमाला ने की। प्रांत संयोजक डाॅ. अंकेश्वर प्रकाश ने कार्यकर्ताओं डिजिटल हस्ताक्षर अभियान की प्रासंगिकता और उसके उद्देश्यों को पूरा करने में हर सदस्य से भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबी भारत अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए इस मांग पर भी जोर दिया जा रहा है कि प्रदेश में उद्यमिता आयोग का गठन हो। ताकि भविष्य में युवाओं के सामने स्वयं रोजगार के कार्य में आने वाली समस्याओं का आसानी से हल हो सके और युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
इस मांग को स्वदेशी जागरण मंच मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रख रहा है और जल्द से जल्द आयोग के गठन की मांग कर रहा है। बैठक में कौशल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के बाद काम उपलब्ध करवाना, डिजिटल हस्ताक्षर अभियान को निर्धारित समय में पूरा करना है। माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, सुधीर शर्मा, रविंद्र सैनी, मीनाक्षी, रजनी, राजेंद्र, गौतम, परविंद्र, तरुण शर्मा, देवांग, अमन, चक्षु, शिवम इत्यादि मौजूद रहे।