फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे का ड्रामा कर डकैती

Wed, 18 Sep 2013 01:02 AM IST
अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर में हथियारबंद करीब एक दर्जन बदमाशों ने मंडेबरी मार्ग पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर नमकीन सप्लायर के कर्मचारी, कैंटर के चालक और क्लीनर को काबू कर उनसे एक लाख 47 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारी और क्लीनर के साथ मारपीट भी की गई। फर्कपुर पुलिस ने पीड़िताें के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


भम्भौली मार्ग पर शक्ति मिष्ठान भंडार का एक कर्मचारी कुलदीप टाटा 407 में नमकीन और अन्य सामान लादकर कुरुक्षेत्र सप्लाई करने गया था। टाटा 407 में चालक संजीव के अलावा क्लीनर राहुल मौजूद थे।
विज्ञापन


देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुरुक्षेत्र से लौटते समय उनका वाहन सुढैल से मंडेबरी रोड की ओर जा रहा था।

भारत गैस गोदाम के पास वाहन चालक संजीव को सड़क पर एक मोटरसाइकिल गिरी नजर आई। मोटरसाइकिल के नीचे एक युवक पड़ा था। संजीव ने सोचा कि मोटरसाइकिल चालक घायल है। उसने अपना वाहन रोककर राहुल को सड़क पर गिरे युवक को देखने के लिए भेजा।

राहुल के साथ-साथ कुलदीप भी नीचे उतर गया। जैसे ही राहुल युवक के नजदीक पहुंचा तो युवक खड़ा हो गया। इसी बीच सड़क के दोनों ओर से 10-12 बदमाश निकल आए। सभी ने अपने मुंह ढके हुए थे। एक-दो बदमाशों के हाथ में रिवाल्वर और अन्य के हाथों में डंडे थे।

रिवाल्वर पकड़े एक बदमाश ने चालक संजीव को डरा-धमका कर वाहन से नीचे उतार लिया। बदमाशों ने तीनों से मारपीट की और उन्हें रिवाल्वर का डर दिखाकर काबू कर लिया। एक बदमाश वाहन पर चढ़ा और उसमें रखे लोहे के गल्ले में रखी एक लाख 47 हजार रुपये की नकदी निकाल ली।

बदमाशों ने संजीव और राहुल से उनका मोबाइल लेकर बैटरी निकाल ली। इसके बाद वे सभी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

उनके जाने के बाद कुलदीप ने राहगीरों की मदद से मिष्ठान भंडार के मालिक और पुलिस को वारदात की सूचना दी। कुछ देर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। बाद में पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें