फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क उखाड़ मलबा रास्ते में छोड़ा, हो रही परेशानी

Fri, 05 Dec 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव नाचरौन में उखाड़ी सड़क को दिखाता युवक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। गांव नाचरौन को रादौर-जठलाना सड़क मार्ग से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग उखाड़ दिया गया है। उखाड़ी सड़क का मलबा भी रास्ते में ही छोड दिया गया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नाचरौन निवासी डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क ठीक थी। कई स्थानों पर गड्ढ़े थे,जो पैचवर्क से ठीक किए जा सकते थे। परंतु पंचायती विभाग ने पूरी सड़क ही उखाड़ दी है। उन्होंने इस मामले की शिकायत सीएम विंडो से मुख्यमंत्री को दी है। विभाग ने सड़क का मलबा रास्ते में ही छोड़ दिया है, इससे लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है। रात को यहां से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। टूटी सड़क व रास्ते में पड़े मलबे के कारण हादसे का डर बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नाचरौन की मुख्य सड़क बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें