फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश में बढ़ा डेंगू का खतरा, युवक बीमार

Fri, 27 Jun 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश में डेंगू खतरा बढ़ गया है। वहीं शुक्रवार को एक युवक डेंगू संक्रमित मिला। उसे पंचकूला के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अब जिले में डेंगू के पांच केस हो गए हैं। ऐसे में विभाग की चिंता बढ़ गई है।
शहर में 18 साल के पुरुषनाथ अग्रवाल को 17 जून से बुखार था। हालात में सुधार नहीं होने पर उसका डेंगू टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे एल केमिस्ट अस्पताल पंचकूला में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के घर पर जाकर जांच की और एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुशीला सैनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन फ्रिज, एसी, गमलों, छतों व हाैद में जमा पानी को साफ करें। इन जगहों पर सबसे अधिक डेंगू का लारवा पनपता है। इसी तरह से यदि आसपास पानी जमा है तो उसमें काला तेल डाल दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें