रादौर। शहर में कांबोज धर्मशाला के पास स्थित नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर से बदमाश सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए। पुलिस ने नगर पालिका सचिव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। नगर पालिका के सचिव सुरेंद्र मलिक ने पुलिस को बताया कि नपा की ओर से एमआरएफ सेंटर में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। किसी व्यक्ति ने वहां से सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया। संवाद