फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को 42 डिग्री तापमान ने तपाया

Tue, 20 May 2014 12:33 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सूर्य ने अपनी की तेज धूप की तपिश ने शहर को खूब तपाया। सप्ताहभर पहले हुई बारिश के बाद सोमवार को दोपहर के समय एक बार फिर अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन


दिनभर तेज धूप की तपिश ने लोगों के पसीने छूटाए और गर्म हवाएं ने खासकर दोपहिया वाहन चालकों पर सितम ढाने का काम किया। गर्मी के मारे लोग बाहर निकलने से परहेज कर घरों या फिर ऑफिस में ही दुबके रहे और सड़कों पर केवल ईका-दुका वाहन ही रेंगते नजर आए।

उधर, सिविल अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इस पर चिकित्सक लोगों से मौसम के अनुकूल खुद को ढालने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


तापमान के साथ ही बढ़ी मरीजों की संख्या
गर्मी के तापमान के बढ़ने के साथ ही सिविल अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में मरीजाें की संख्या बढ़ने लगी है। यदि सिविल अस्पताल की बात करें तो दो दिन से प्रतिदिन एक हजार से ऊपर ओपीडी दर्ज की गई है। इसी प्रकार निजी अस्पतालाें में भी ऐसा ही हाल है। चिकित्सकाें की माने तो गर्मी में पसीना छूटने से शरीर में एनर्जी और ग्लूकोज लेवल कम हो जाता है। इस लेवल को दिन में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी, शिकंजवी, ग्लूकोज या फिर फलों के जूस के सेवन से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा गर्मी में गला खराब होने, जुकाम व सर्द-गर्म, डिहाइड्रेशन के अलावा ब्लड प्रेशर कम होने होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में समय पर भोजन के साथ योग व व्यायाम जरूर करें। इसके अलावा अधिक दिक्कत पर चिकित्सक के संपर्क करना चाहिए।

लू ने बढ़ाई लोगों की परेशानी ः सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे के बीच 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। इसी प्रकार बीते सप्ताहभर से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिससे सबसे अधिक परेशानी दोपहर के वक्त सड़कों पर राहगीरों और खासकर दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। सड़कों पर पैदल राहगीर और दो पहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा और गोगल लगाए नजर आते हैं, तो आइसक्रीम पार्लरों और जूस की रेहड़ियाें पर लोगाें की भीड़ दिखाई देने लगी है। अधिक समय तक गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से त्वचा रुखी पड़ने और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें