फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अधूरी छोड़ी गली की मरम्मत हुई पूरी

Wed, 01 Jul 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर की शिव कॉलोनी में लगाई गई इंटरलॉक टाइल। संवाद - फोटो : चिढ़रई गांव में टूटे पडे़ पोल। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
रादौर। शहर की शिव कॉलोनी में राज राजेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास जलापूर्ति विभाग द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद अधूरी छोड़ी गई गली की मरम्मत का समाचार प्रकाशित होने के बाद पूरा करा दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। शहर में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। स्थानीय निवासी रोहित कुमार, योगेश, राजेश, सतीश और गुरनाम सिंह ने शिकायत की थी कि गली में धूल-मिट्टी उड़ रही थी तथा खोदाई के दौरान निकाली गई ईंटें बिखरी होने से आवागमन में दिक्कत हो रही थी। अब विभाग ने अधूरा कार्य पूरा करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें