देवप्रयाग के रेथी में भंडारा लगाने के लिए रवाना होता दल। संवाद
- फोटो : 1
जगाधरी। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से जय भोले अमरनाथ सेवा मंडल जगाधरी की ओर से सोमवार की देर शाम भंडारा सेवादल को रवाना किया गया। देवप्रयाग से करीब 15 किलोमीटर आगे स्थित गांव रेथी में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था लगातार पांचवें वर्ष चारधाम यात्रियों की सेवा में जुटी है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु कठिन पर्वतीय मार्गों से होकर गुजरते हैं। ऐसे में उन्हें भोजन, चाय, पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर अनिल कुमार, रामपाल, पुनीत, सुमित, हिमांशु, अभिषेक, सचिन, जतिंद्र उपस्थित रहे। संवाद