फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी के कुछ घंटों बाद ही टूट गया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में लव मैरिज के बाद एक युवक युवती के साथ मारपीट कर उसे होटल में छोड़कर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक सचिन और उसके परिजनों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब छह साल पहले सचिन से हुई थी, जो नत्थनपुर में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। उस समय युवती उसकी दुकान के पास ही एक पार्लर में काम सीख रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता गहरा हो गया।
सचिन ने शादी का वादा किया, जिस पर युवती ने भरोसा कर लिया। आरोप है कि सात अप्रैल को सचिन ने युवती को अपनी दुकान पर बुलाया, जहां उसके भाई नितिन और रिश्तेदार आर्यन भी मौजूद थे। यहां तीनों ने युवती के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द कहे। युवती का आरोप है कि दुकान का शटर बंद कर उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल छीन लिया गया।
विज्ञापन

बाद में उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर खेतों की ओर ले जाया गया, जहां एक राहगीर की मदद से उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस कार्रवाई के डर से सचिन शादी के लिए राजी हो गया। 11 अप्रैल को दोनों ने अमादलपुर के शिव मंदिर में विवाह किया। उसी रात सचिन युवती को जगाधरी के एक होटल में ले गया, जहां परिजनों के फोन आने के बाद स्थिति फिर बिगड़ गई।
युवती का आरोप है कि सचिन के परिवार ने उसे छोटी जाति का बताकर अपमानित किया और सचिन पर दबाव बनाया कि यदि वह उसके साथ रहेगा तो वे आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद सचिन ने होटल में ही युवती के साथ मारपीट की और उसे छोड़कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें