जगाधरी। जिस कोठी में रोजाना जमीन खरीद फरोख्त का सौदा किया जाता था, वहां पुलिस दबिश में जिस्म फरोशी का सौदा होता मिला। पुलिस ने रूप नगर कॉलोनी स्थित एक कोठी में दबिश देकर युवक और युवती को आपत्तिजनक अवस्था में काबू किया। दो युवक छत के रास्ते भागने में कामयाब रहे। जिस कोठी में दबिश दी गई उस कोठी में तीन कमरे, किचन और कार्यालय बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार शाम डीएसपी हेड क्वार्टर कंवलजीत सिंह ने सेक्टर 17 थाना प्रभारी रामपाल, जगाधरी शहर प्रभारी नसीब सिंह, एसआई बलबीर, एसआई जसबीर सिंह व अन्य के साथ कोठी में रेड़ की। पुलिस को देखकर यहां से दो युवक छत के रास्ते में भाग निकले। जब पुलिस कोठी के अंदर कमरे में गई तो वह एक युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। मौके से फरार हुए आरोपियों की बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। एक बाइक पर तो नंबर पेटर्न भी गलत था। डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बताया कि आपत्तिजनक अवस्था में होने के कारण युवक युवती को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।