फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिहार के युवक से 25 लाख की ठगी के आरोपी दंपती की संपत्ति होगी अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बिहार के युवक से 25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। आरोपियों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज कब्जे में लेकर केस से अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

बीते छह नंबर को साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया गया था। यमुनानगर के रहने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने बिगो एप पर सोनम और रेड क्वीन नाम से दो आईडी बनाई थी। इसी आईडी पर उनकी पहचान बिहार के युवक से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दो अन्य फर्जी आईडी जिया और शिवानी सिंह सिंधू निवासी यूएसए के नाम से बनाई और अजीतेश को झांसे में लेकर 25 लाख रुपये की ठगी की थी।
एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि इस मामले में आरोपियों ने ठगी के पैसे से जो संपत्ति खरीदी थी उसे अटैच करने की कार्रवाई की जा रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें