फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हमले में सिर की हड्डी धंसने से हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Sat, 08 Aug 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार की हत्या के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस ने हत्या के तरीके और उसके पीछे की मंशा को जांच का मुख्य आधार बनाया है।
रिपोर्ट के अनुसार शिवकुमार के सिर के पिछले हिस्से पर बेहद तेज वार किया गया था। चोट इतनी गंभीर थी कि खोपड़ी की हड्डी टूटकर अंदर धंस गई और मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचा। चिकित्सकों ने इसी चोट को मौत का प्रमुख कारण माना है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हमला अचानक नहीं बल्कि सोच-समझकर किया गया प्रतीत होता है। मृतक के बेटे सार्थक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि आरोपी वारदात से पहले इलाके में कितनी देर मौजूद रहा, क्या उसने पहले रेकी की थी और इस हत्याकांड में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है। हालांकि परिजनों ने किसी भी प्रकार की निजी या कारोबारी रंजिश से इनकार किया है। सीआईए वन प्रभारी राजकुमार ने बताया कि जांच लगातार आगे बढ़ रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें