संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापसपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 648 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरु रविदास मंदिर सभा की ओर से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। गुरु रविदास मंदिर कपालमोचन के महंत निर्मल दास मुख्यातिथि, जबकि सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना विशिष्ट अतिथि रहे।
महंत निर्मल दास ने कहा कि गुरु रविदास ने हमेशा समाज की एकता पर जोर दिया है। वे किसी एक विशेष जाति के बल्कि सर्व समाज के गुरु हैं। उनकी शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रहेंगी। संत रविदास ने हमेशा समाज की बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने सभी को समरसता व सद्भाव की शिक्षा दी। विशिष्ट अतिथि पंकुश खुराना ने कहा कि हमें गुरु महाराज की शिक्षाओं पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
इस दौरान शोभायात्रा संत रविदास के जीवन संबंधित झांकियां शामिल रहीं। अगुवाई गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी से की गई। शोभायात्रा कस्बे के मंदिर से शुरू होकर चौराही रोड, छोटा बस स्टैंड, मुख्य बाजार, शिव चौक, अग्रसेन चौक से होती हुई छछरौली मोड से वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान फूलों से वर्षा की गई। सेवक हैप्पी ने बताया बुधवार दोपहर झंडा रस्म अदायगी के बाद रात को जागरण होगा। इस दौरान आशु अटवाल, श्याम लाल, राजेश कुमार, धर्मदास, राकेश उर्फ सेठी, रामजीलाल, लक्ष्मण, हैप्पी, रिंकू,शशी, हर्ष, श्याम लाल, डाॅ. संजीव कुमार मौजूद रहे।