फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शोभायात्रा का जगह-जगह किया स्वागत

Mon, 26 Aug 2024 12:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से जन्माष्टमी उत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर नेहरू पार्क, मेला सिंह चौक, प्यारा चौके से होते हुए रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंची। इस दौरान श्रीराधा-कृष्ण व अन्य देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा में कांग्रेस नेता डॉ. राजन शर्मा व शिव प्रताप बजाज सहित कई मौजिज लोगों ने हिस्सा लिया। डॉ. राजन शर्मा ने शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे सेवादारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इससे भारतीय संस्कृति भी झलकती है तथा समाज को एक नई प्रेरणा भी मिलती है। इस मौके पर गगन कटोच, राजेश कुमार, रविंद्र धीमान, बिट्टू रमेश सिंधी, राजा, राकेश मुखीजा, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें