फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक दशक से झेल रहे जलभराव की समस्या

Wed, 06 Aug 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली की यमुना काॅलोनी में जलभराव के बीच जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। कस्बे की यमुना कॉलोनी में निकासी का इंतजाम न होने से बारिश में कॉलोनी जलमग्न हो गई। करीब 12 साल से यह समस्या बनी हुई है। हर वर्ष बारिश में यही हाल होता है। लोगों कहना है कि समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगवा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
कस्बा की यमुना कॉलोनी में बने मकानों व दुकानों जल भराव हो रहा है। करीब 12 साल से यह समस्या बनी हुई है। यहां पंचायत द्वारा पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। जिस वजह से बरसात में गलियों, दुकानों व घरों में दो से तीन फीट तक पानी जमा जाता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हर मौसम में बारिश के पानी के कारण दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

ज्यादा बारिश होने पर गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है। इस बारे में सरपंच रीटा सैनी ने कहा कि दुकानदारों ने नाले पर पक्की स्लैब बना ली है। जिस कारण नाले की सफाई नहीं हो पा रही है और इससे पानी की निकासी अवरूद्ध है। स्लैब हटवाकर नाले की सफाई करवाई जाएगी। जिससे नाला जाम की समस्या ठीक हो जाएगी और निकासी सुचारू रूप से हो सकेंगी।
वर्षों से है परेशानी

दुकानदार संदीप ने कहा कि यमुना कॉलोनी में लोग वर्षों से जलभराव की बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। एक दशक से ज्यादा समय हो गया है और समस्या जस की तस है। इस बार लोगों ने जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन से भी गुहार लगाई, पर समाधान नहीं हुआ।
आश्वासन पर काम नहीं

दुकानदार अंकित ने कहा कि पानी की निकासी न होने को लेकर बीडीपीओ छछरौली से भी मिलकर समस्या से अवगत करवा चुके हैं। बीडीपीओ ने आश्वासन दिया था कि समस्या दूर की जाएगी। बीडीपीओ और पंचायत ने समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

त्वचा संबंधी दिक्कत

दुकानदार संतोष कुमारी ने बताया कि बरसात में गलियों में पानी जमा हो जाता है। वह चाय की दुकान चलाती हैं और पूरे बाजार में इधर से उधर चाय देने के लिए घूमना पड़ता है। पानी में घूमने के कारण उसे त्वचा संबंधी दिक्कत होने लगी है।

छछरौली की यमुना काॅलोनी में जलभराव के बीच जाती महिला। संवाद

छछरौली की यमुना काॅलोनी में जलभराव के बीच जाती महिला। संवाद

छछरौली की यमुना काॅलोनी में जलभराव के बीच जाती महिला। संवाद

छछरौली की यमुना काॅलोनी में जलभराव के बीच जाती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें