फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आपसी विवाद में निजी स्कूल दो दिन से बंद

Wed, 10 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दो दिन से बंद निजी स्कूल खुलवाने को लेकर अधिवक्ता ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है। सरस्वतीनगर खंड के कलावड़ गांव स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल दो दिन से अनिश्चितकाल के लिए बंद है। वहीं स्कूल खुलने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इससे विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। अभिभावक इसे लेकर विद्यालय में चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
अधिवक्ता साहब सिंह गुर्जर ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि कलावड़ का सरस्वती पब्लिक स्कूल दो दिन से बंद है। यह स्कूल किराये की इमारत में चल रहा है। इस इमारत के मालिक व स्कूल संचालक के बीच निजी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते यह स्कूल बंद किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को विवाद के चलते पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन स्कूल बंद था। मंगलवार को भी स्कूल बंद रहा। उन्होंने कहा कि मालिकों का निजी झगड़ा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। यह परीक्षा के दिन हैं और कुछ दिनों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में स्कूल बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई का काफी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को दी गई थी।
इस पर किसी ने संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने यह स्कूल खुलवाने की मांग की है। वहीं, यह भी मांग की है कि इमारत मालिक व संचालक अपना विवाद बाहर निपटाएं। इसका असर स्कूल के विद्यार्थियों पर प्रभाव न पड़े, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

साहब सिंह ने कहा कि इस विवाद के चलते विद्यार्थियों व अभिभावकों में भय व्याप्त है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है। इसके लिए उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर तुरंत रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। जल्द ही स्कूल खुलवा दिया जाएगा और आवश्यकता हुई तो प्रशासन व पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें