फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस टीम ने बलदानी जवानों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 27 Oct 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दिल्ली स्थित नेशनल पुलिस मेमोरियल पर पहुंची यमुनानगर पुलिस। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस स्मृति दिवस के तहत जिला पुलिस की टीम सोमवार को डीएसपी पूजा के नेतृत्व में दिल्ली स्थित नेशनल पुलिस मेमोरियल पहुंची। यहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।
टीम में वेलफेयर निरीक्षक कुसुम बाला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस 21 से 30 अक्तूबर तक पुलिस स्मृति दिवस मना रही है। इसका उद्देश्य कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को सम्मान देना है।
विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबले और अपराध नियंत्रण के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नेशनल पुलिस मेमोरियल देशभर के शहीद पुलिसकर्मियों की वीरता और त्याग का प्रतीक है। यहां पहुंचकर पुलिसकर्मी अपने वीर साथियों को याद करते हैं और देश की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराते हैं।
विज्ञापन

स्मारक का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना और आम नागरिकों को पुलिस के योगदान से अवगत कराना भी है। यहां स्थित पुलिस संग्रहालय में भारतीय पुलिस के इतिहास, कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी दी जाती है। नेशनल पुलिस मेमोरियल की आधारशिला 13 दिसंबर 2002 को रखी गई थी। 21 अक्तूबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें