फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समूह से बदली जीवन की तस्वीर

Fri, 27 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव दामला में साबुन की पैकिंग का प्रशिक्षण लेती समूह की महिलाएं। स्वयं - फोटो : कथा सुनाते प्रवाचक मनोज शुक्ल।
विज्ञापन
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के गांव धौड़ग की पुष्पा के जीवन में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद बड़ा बदलाव आया है। वर्ष 2014 में समूह से जुड़ने से पहले वह एक सामान्य गृहिणी के रूप में घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, लेकिन आज वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
पुष्पा बताती हैं कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने न केवल बचत और ऋण की प्रक्रिया को समझा, बल्कि अपने हक में निर्णय लेना भी सीखा। अब वह परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं। उनका कहना है कि समूह ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है। यही कारण है कि अब वह गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने और स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साधारण परिवार से संबंध रखने वाली प्रवेश कुमारी ने नई तकनीक को अपनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने सरकार की ड्रोन प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया। शुरुआत में तकनीक को समझना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने निरंतर अभ्यास से इसे सीख लिया। प्रवेश वर्ष 2019 में सर्व हरियाणा ग्रामीण ग्रुप से जुड़ीं। वर्ष 2024 में ड्रोन मिलने के बाद उत्साह बढ़ गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें