फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर सामान लेने गया व्यक्ति लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। घर से किराने का सामान लेने दुकान पर गया व्यक्ति लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुराना हमीदा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा प्रवीण कुमार (34) शाम को किराने का सामान लेने घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी तलाश रिश्तेदारियों, जानकारों व दोस्तों के यहां की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सुरेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा प्रवीण मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें