फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 चिताएं जलीं, 392 संक्रमित मरीजों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना को बड़ी संख्या में लोग मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं यह बात सच है। लेकिन यह भी सच है जरा सी ढील आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसलिए इस महामारी के दौर में अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी है। क्योंकि इस समय कोरोना से हालात बिगड़े हुए हैं। वीरवार को जिले में कोविड गाइडलाइन के तहत 20 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

वीरवार को 369 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 392 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 19,525 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 17,288 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 1983 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 1483 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोविड-19 का रिकवरी दर 88.54 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण दर 6.59 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मॉडल टाउन निवासी 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित अधेड़ की जेपी अस्पताल में मौत हो गई। जगाधरी वर्कशॉप निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की मुलाना मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। उन्हें कोरोना संक्रमण के साथ-साथ शुगर व अन्य बीमारियां भी थी। मॉडल टाउन निवासी 77 वर्षीय वृद्धा की गाबा अस्पताल में मौत हुई। मॉडल टाउन निवासी 63 वर्षीय वृद्ध की गाबा अस्पताल में मौत हुई। उन्हें कोरोना के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी थी। मुंडामाजरा निवासी 70 वर्षीय वृद्धा की सिविल अस्पताल में मौत हुई। गुरु तेग बहादुर नगर निवासी 58 वर्षीय अधेड़ की संतोष अस्पताल में मौत हुई। सिविल अस्पताल में विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक ने भी कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गांव भटली से 63 वर्षीय वृद्ध, भूड़कला से 68 वर्षीय वृद्ध, मुस्तफाबाद से 43 वर्षीय अधेड़, तेजली से 69 वृद्ध महिला, बिलासपुर की हरिजन बस्ती से 45 वर्षीय अधेड़, टैगोर गार्डन से 65 वर्षीय वृद्धा, विजय कॉलोनी से 42 वर्षीय अधेड़, वर्कशॉप रोड से 35 वर्षीय युवक, कुलदीप नगर से 64 वर्षीय वृद्ध, मॉडल टाउन से 63 वर्षीय वृद्ध, पुराना हमीदा से 60 वर्षीय वृद्धा, सरोजनी कॉलोनी से 52 वर्षीय महिला व गाजियाबाद की महिला की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। सभी शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया।
3420 की रिपोर्ट लंबित
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में 1953 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 1483 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 42 कोरोना संक्रमित दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 428 संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। अभी तक दो लाख 96 हजार 128 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए जा चुके हैं, जिनमें से दो लाख 70 हजार 137 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

10 महिलाओं सहित 20 लोग संक्रमित
रादौर। उपमंडल में वीरवार को 10 महिलाओं सहित 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसएमओ डॉ.विजय परमार ने बताया कि क्षेत्र की शिव कॉलोनी से 22 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर एक से 35 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर सात से 62 वर्षीय महिला व 82 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव अलाहर से 56 वर्षीय व 43 वर्षीय महिला, गांव बुबका से 43 वर्षीय पुरुष, गांव धौलरा से 18 वर्षीय युवती, गांव हड़ताल से 42 व 44 वर्षीय दो महिलाएं, 32 वर्षीय पुरुष, गांव जठलाना से 64 वर्षीय वृद्ध, गांव कांजनू से 40 वर्षीय महिला, गांव खुर्दबन डेरा से 53 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय पुरुष, गांव लक्खीबांस से 43 वर्षीय पुरुष, गांव रांझेड़ी से 42 वर्षीय पुरुष, गांव रपौली से 25 वर्षीय युवक, गांव ठसका से 38 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि उपमंडल में 146 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 144 को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक उपमंडल में 1253 लोग संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 1088 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। उपमंडल में अब तक 21 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। रादौर उपमंडल में अब तक 24,874 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें