रादौर। तहसील के पास सड़क पर गिरे एक व्यक्ति का पर्स अज्ञात व्यक्ति उठाकर फरार हो गया। व्यक्ति का आसपास के लोगों ने पीछा किया लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। पर्स में हजारों रुपये थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जठलाना का रहने वाला है। वह रादौर तहसील में प्लाट का बैनामा लिखवाने के आया था। इस दौरान जब वह तहसील के सामने स्थित फोटो स्टेट की दुकान पर कागजों की फोटोकॉपी कराकर लौट रहा था, तो तहसील के सामने डिवाइडर पार करते समय उसका पर्स गिर गया। जिसे वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने उठा लिया और फरार हो गया। शोर मचाने पर लोगों ने उस व्यक्ति का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। उसके पर्स में तीन एटीएम कार्ड, पंजाब नेशनल बैंक का चेक व आठ हजार रुपये थे।