फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने चुराया पर्स

Sat, 01 Feb 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर के मुख्य बाजार में किरयाना की दुकान से सर्फ खरीदने आया अज्ञात व्यक्ति दुकानदार का हजारों रुपये से भरा पर्स उठाकर भाग गया। पर्स में दुकानदार के लगभग 15 हजार रुपये थे। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में किरयाना की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जनवरी की दोपहर को लगभग 2 बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर सर्फ लेने के लिए आया। अज्ञात व्यक्ति ने उसे 500 रुपये दिए । उसने 370 रुपये अपने पर्स से निकालकर उसे वापस दिए। अज्ञात व्यक्ति ने उससे 5 किलो सर्फ ओर देने की बात कही। इस दौरान जब वह उसे सर्फ देने लगा तो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर रखा उसका हजारों रुपये से भरा पर्स उठाकर बाइक से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें