फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली यातायात नियमों की पालन करने की शपथ

Sat, 01 Feb 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल अंबाला मार्ग पर किया गया। जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की तरफ से विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान स्कूल में सड़क सुरक्षा पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छठी कक्षा की अनन्या प्रथम, छठी कक्षा की ही जपनूर कौर द्वितीय व सातवीं कक्षा की सानवी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के एडीटीओ सुरेंद्र कुमार व इंस्पेक्टर विकास यादव ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर की अध्यक्षता में एक जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। इस पूरे माह में विद्यार्थियों व वाहन चालकाें को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। इसका असर देखने को भी मिला। थाना यातायात एसएचओ कुशलपाल राणा ने विद्यार्थियों से कहा कि वह कम उम्र में सड़क पर वाहन लेकर न चलें। इस मौके पर आरटीए कार्यालय की तरफ से टीएसआई गुरविंद्र सिंह, अंकुश त्यागी, प्रमोद व थाना यातायात की तरफ से एसआई नरेश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें