फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रामलीला में कलाकारों के अभिनय ने मोहा मन

Fri, 09 Oct 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामपुरा में चल रही रामलीला में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री हनुमान रामलीला क्लब रामपुरा कॉलोनी की ओर से आयोजित रामलीला की दूसरे दिन बुधवार को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों को कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवाद अदायगी के माध्यम से जीवंत कर दिया।
रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग से हुई। इसके बाद ऋषि विश्वामित्र के अयोध्या पहुंचने और भगवान श्रीराम व लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने का प्रसंग मंचित किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा ताड़का के वध का दृश्य दर्शकों को खूब पसंद आया। वहीं अहिल्या उद्धार के प्रसंग के मंचन ने वातावरण को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

कलाकारों की संवाद अदायगी और मंच प्रस्तुति की दर्शकों ने सराहना की। रामलीला में सुमंत की भूमिका हरिगौरव, दशरथ की राकेश शर्मा, ताड़का की मणि, विश्वामित्र की पवन लुथरा और मारीच की भूमिका कारण कुमार ने निभाई। सभी कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं को गंभीरता और प्रभाव के साथ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


रामलीला का आयोजन प्रधान लक्की शर्मा, सरपरस्त रोशन लाल कौशल, डायरेक्टर महेंद्र पाल, कौशल राज सोढी व सुरिंद्र शर्मा, उपप्रधान स्वीटी शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, मेकअप डायरेक्टर धनंजय कौशल, गौरव कौशल, स्टेज सचिव दीपक भोला, गगन भास्कर, सचिव चंद्र चावला और लक्ष्य दत्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें