फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टूटा कॉलोनीवासियों का सब्र, बिजली कर्मियों को सुनाई खरी-खरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कहां जाएं और किसे सुनाए अपना दुखड़ा...। कुछ इसी तरह का दर्द सुभाष नगर कॉलोनीवासियों का है। कॉलोनी के लोग पिछले दो साल से बिजली निगम के समक्ष ट्रांसफार्मर बदलने के लिए गुहार लगा रहे हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वीरवार को कॉलोनीवासियों के सब्र का बांध टूट गया और वे मॉडल टाउन स्थित बिजली निगम के कार्यालय में पहुंच गए। यहां लोगों ने निगम कर्मचारियों को खरी-खरी सुनाकर अपना रोष प्रकट किया। कॉलोनी के संजय शर्मा, रूपम, किट्टू, प्रिंस, बलविंद्र, तुषार सीमा, पूनम, भावना, सुनीता और सुधा ने बताया कि प्रचंड गर्मी पड़ रही, जिससे लोग बेहाल हैं। उनके क्षेत्र में बिजली की वोल्टेज इतनी कम आ रही है कि घरों में पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं। महिलाओं का कहना है वोल्टेज की कमी से घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।
कॉलोनी के लोगों का कहना था कि इसी समस्या के चलते न तो एसी काम कर रहे हैं और न ही फ्रिज। जिसके चलते फ्रिज में रखा खाने का सामान तक खराब हो रहा है। इस क्षेत्र के ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कई बार शिकायतें की और अधिकारियों से भी मिलें लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वह उच्च अधिकारियों को मिलेंगे और इसकी शिकायत करेंगे। उधर, बिजली निगम के उप मंडल अधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर ही इस क्षेत्र के ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा। तब तक यहां के ट्रांसफार्मर से लोड को शिफ्ट कर कम कर दिया जाएगा ताकि वोल्टेज इस क्षेत्र में वोल्टेज पूरी आ सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें