फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों को रोकने के लिए हरिद्वार के रास्तों पर होगी विशेष नाकेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसे लेकर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील करने की तैयारियां पूरी कर ली है। सीमा पर पुलिस विशेष नाके लगाने में जुट गई है। चूंकि सोमवार से सावन शुरू हो रहा है। सावन में भक्त भगवान शंकर का अभिषेक करने के लिए हरिद्वार से पैदल गंगाजल कर आते हैं। इस बार कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है और कांवड़ियों को रोका जा रहा है। शिव भक्त कांवड़ लेने न जाए इसके लिए पुलिस जिले की सभी सीमाएं सील करने में जुट गई है। हर सीमा पर विशेष नाका लगाया जाएगा। इसके लिए डीएसपी रैंक के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

कांवड़ियों को हरिद्वार पहुंचने से रोकने के लिए और एक साथ सभी नाकों पर सूचनाएं पहुंचाने के लिए पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप का प्रयोग करेगी। इसके लिए ग्रुप बना सभी नाका अधिकारियों को ऐड किया गया है। ग्रुप में कांवड़ियों के निकलने और उन्हें रोकने के बारे जानकारी व सूचनाओं का अदान प्रदान किया जाएगा।
इस बार लोग कांवड़ लेने घर से न निकले इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसके लिए पुलिस की ओर से शहर के सभी मुख्य चौक व चौहारों पर होर्डिंग्स, बोर्डस, बैनर लगाए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सरपंचों को जिम्मेदारी दी गई है, कि वे ग्रामीणों को प्रेरित करें कि वे इस बार कांवड़ लेने न जाए।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाषचंद ने बताया कि कांवड़ लाने से श्रद्धालुओं को रोकने के प्रयास किये जा रहे है। इसे सफल बनाने के लिए पुलिस सभी प्रयास कर रही है। इसके लिए ऐसे दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा, जो कांवड़ियों की वर्दी सहित यात्रा संबंधी सामान बेचते हैं। वहीं डीजे एंड साउंड वालों को सामान न देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि आदेशों की अवहेलना पर सामान जब्त कर लिया जाएगा। वहीं व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें