जगाधरी(यमुनानगर)। सोशल मीडिया पर छाने का जुनून युवक पर भारी पड़ गया। वीडियो बनाने के लिए तमंचा लेकर आए युवक को राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के हमीदा पैदल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि युवक रील व वीडियो बनाने के लिए तमंचा लेकर आया था।
युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला अयोध्या के गांव हरिनाथपुर निवासी संजीत कुमार यादव के रूप में हुई। युवक तमंचा अपने ही गांव के एक व्यक्ति से लेकर आया था। पुलिस ने संजीत पर केस दर्ज उसे कोर्ट में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया है। पुलिस आरोपी को अयोध्या के हरिनाथपुर ले जाकर तमंचा बेचने वाले को गिरफ्तार करेगी। दरअसल, वीरवार को व्यासपुर में दिन दहाड़े हुए गोली कांड के बाद से जिला अलर्ट पर था। ऐसे जीआरपी की स्पेशल टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस रेलवे स्टेशन के पुराने आरक्षण केंद्र के पास बने पुल के नीचे अंधेरे में छिपे बैठा युवक मिला।
सोशल मीडिया पर बनानी थी हवा
जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र कुमार बताया कि आरोपी संजीत कुमार अयोध्या का रहने वाला है और यहां पेंट का काम करता है। कुछ महीने काम करके वह चला जाता था और फिर दोबारा काम के लिए लौट आता था। आरोपी संजीत का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। गृह क्षेत्र व जिले में भी कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। पूछताछ में संजीत ने वह सोशल मीडिया पर अपने फालोवर्स में अपना रौब दिखाना चाहता था। वह तमंचे का इस्तेमाल रील व वीडियो बनाने के लिए करना चाहता था। वह पुल के नीचे बैठकर अपने दोस्त का इंतजार कर था।