फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संस्था ने रखा 50 आजीवन सदस्य बनाने का लक्ष्य

Sun, 20 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक करते अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति के पदाधिकारी। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति की जिला यमुनानगर इकाई की विशेष बैठक सामुदायिक भवन, सेक्टर-17 हुडा में हुई। बैठक में यमुनानगर इकाई के आजीवन सदस्यों की संख्या 50 और साधारण सदस्यों की संख्या भी 50 तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बैठक में जिले के इतिहास प्रेमियों, शिक्षकों, प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने भाग लिया। डॉ. रमेश धारीवाल ने राष्ट्रीय, प्रांतीय और जिला स्तर पर समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने 31 दिसंबर तक प्रस्तावित गतिविधियों की रूपरेखा भी रखी। बैठक में इतिहास विषय से जुड़े शिक्षकों, प्राध्यापकों और इतिहास प्रेमियों को समिति से जोड़ने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इतिहास में रुचि रखने वाले व्यापारी वर्ग के प्रबुद्ध लोगों को संरक्षक सदस्य के रूप में जोड़ने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला अध्यक्ष चरणजीत बत्रा ने कहा कि यमुनानगर के प्रामाणिक इतिहास के लेखन और संरक्षण के लिए शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बैठक में कुंदन लाल कालड़ा, डॉ. संजीव शर्मा, साहब सिंह, रामकुमार, गुलाब सिंह, अनिल शास्त्री, डॉ. अमनप्रीत कौर, सुखविंदर सिंह, सतीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें