कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी व विद्यार्थी। स्कूल
- फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनाें के इंतजार में बैठे रेलयात्री
रादौर। भारत विकास परिषद शाखा रादौर की ओर से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद की ओर से स्कूल के 117 विद्यार्थियों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कोट वितरित किए गए। प्रधानाचार्य मुकेश रोहिला ने इस कार्य के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। संस्था के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक मान सिंह आर्य, अशोक आहूजा, सतीश अग्रवाल, डॉ. बलदेव सैनी, सचिव विनोद गर्ग, सुमित गोयल, राजकुमार पुजारा, कुलदीप गुप्ता, संजय कांबोज, दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद