फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठंड का सितम जारी, चार डिग्री लुढ़का पारा

Thu, 25 Jan 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिला हाड़ गला देने वाली सर्दी की चपेट में है। कड़ाके की सर्दी के कारण सामान्य जन जीवन प्रभावित हो रहा है। करीब एक महीने से अच्छी धूप नहीं निकली है, जिस कारण ठंड से इंसान ही नहीं बल्कि जीव जंतु व वनस्पतियों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। दिसंबर के अंत से अब तक मात्र पांच दिन हल्की धूप निकली है, वह भी कुछ देर रही और फिर सूरज लोप हो गया।
धूप न निकलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब मौमस विभाग ने प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। ठंड से जहां लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जनवरी बीतने को है, अनुमान था कि अंतिम सप्ताह में सर्दी कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी। सर्दी कम होने के बजाए और ज्यादा बढ़ गई है। चार दिन से पारा लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह जहां घने कोहरे के कारण रेशानी हुई, वहीं दिनभर चली शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़वा दी। इस दौरान अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गत सप्ताह जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं इस सप्ताह यह चार डिग्री तक पहुंच गया।
सर्दी के कारण लोगाें का बाहर निकलना बहुत कम हो रहा है। ग्राहक न होने के कारण बाजार में कारोबार ठंडा है। इसके अलावा बाजार में रेहड़ी, फड़ी लगाकर गुजर बसर करने वालों के धंधे भी चौपट हो गए हैं। सर्दी के कारण गलियों में सामान बेचने वालों की कमी हो गई है। कई दिन से धूप न निकलने के कारण लोगों को केवल अलाव का सहारा है।
विज्ञापन

बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। चंद मिनटों के लिए धूप निकली, फिर सूरज बादलों के लिहाफ में छिप गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं चिकित्सक हृदय रोगियों, बच्चों व बुजुर्गों को घर से न निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें