फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सर्दी बढ़ने से ओपीडी में मरीजों की संख्या घटी

Sun, 04 Jan 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी की पर्ची कटवाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बढ़ती ठंड का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी में करीब 30 प्रतिशत तक की कमी आई है। अस्पताल में पहले रोजाना 2200 से 2500 तक मरीज ओपीडी में आते थे, लेकिन ठंड बढ़ने के बाद पिछले दो सप्ताह से यह आंकड़ा 1800 तक आ गया है।
जिला अस्पताल में जहां ओपीडी होती है वहां से दोपहर तक निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब वहां कुर्सियां खाली दिख रही हैं।
चिकित्सकों ने बताया कि जिन लोगों को छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हैं, वे ठंड के मौसम में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या कम होने के कारण अस्पताल की ओपीडी में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि सर्दी के मौसम में लोग अपने पड़ोस के क्लीनिकों से ही दवा और इलाज ले रहे हैं। इसलिए जिला अस्पताल में मरीजों की आम संख्या घट गई है। जैसे ही मौसम साफ होगा और धूप निकलने लगेगी, अस्पताल में ओपीडी फिर से सामान्य होने लगेगी। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के कारण घर में ही रहने की आदत बढ़ गई है। ऐसे में मरीज भी केवल जरूरी होने पर ही अस्पताल आ रहे हैं। घर पर ही दवा लेने की आदत से कुछ मामलों में समस्या बढ़ सकती है। इसलिए मरीजों को जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें