फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिना हेलमेट सड़कों पर बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, हादसों ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
शहर के माता अहिल्याबाई चौक पर एक्टिवा सवार को हेलमेट लगाने के बारे में जागरूक करते एसएचओ कुशलपा
विज्ञापन
सचिन शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने की लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है। सड़क हादसों में बढ़ती मौतों का एक बड़ा कारण हेलमेट न पहनना है। वर्ष 2025-26 के दौरान आए आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि अधिकांश मामलों में बाइक सवारों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार चिंता बढ़ा रहा है। कई प्रमुख सड़कों पर दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या उन लोगों की है, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। हालांकि हेलमेट पहनने से सिर की गंभीर चोटों को काफी हद तक रोका जा सकता है, लेकिन लोग अब भी इस नियम को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के आंकड़े भी स्थिति की गंभीरता को उजागर करते हैं। फरवरी 2025 में जहां बिना हेलमेट वाहन चलाने पर केवल 194 चालान किए गए थे, वहीं फरवरी 2026 में यह संख्या बढ़कर 3022 तक पहुंच गई। इसके साथ ही 546 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए, जो यह दर्शाता है कि पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है। संवाद

शहर के माता अहिल्याबाई चौक पर एक्टिवा सवार को हेलमेट लगाने के बारे में जागरूक करते एसएचओ कुशलपा

शहर के माता अहिल्याबाई चौक पर एक्टिवा सवार को हेलमेट लगाने के बारे में जागरूक करते एसएचओ कुशलपा

शहर के माता अहिल्याबाई चौक पर एक्टिवा सवार को हेलमेट लगाने के बारे में जागरूक करते एसएचओ कुशलपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें