फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नए ठेकेदार ने संभाला डोर टू डोर कचरा क्लेक्शन का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। नगरपालिका साढौरा क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा क्लेक्शन का काम शुक्रवार को नए ठेकेदार ने संभाल लिया। नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने कचरा क्लेक्शन के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर विधिवत इसकी शुरुआत करवाई।
विज्ञापन


शालिनी शर्मा ने बताया कि पहले ठेकेदार का टेंडर 15 मार्च को खत्म हो गया था। इसके बाद से नगरपालिका के सफाई कर्मचारी अपने तौर पर डोर टू डोर कचरा क्लेक्शन का काम कर रहे थे। कर्मचारियों की सीमित संख्या के कारण कस्बावासियों को कूड़े का उठान न होने से समस्या का सामना करना पड़ा रहा था। अब नए ठेकेदार द्वारा काम शुरु करने से कस्बा में कूड़ा उठान की समस्या नहीं रहेगी। इस मौके पर वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी, पार्षद नैब सैनी, सुनीता सैनी, गोपाल सिंह व जगदीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें