फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान

Fri, 05 Jun 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर के श्मशान घाट रोड पर सफाई करते कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
रादौर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका रादौर की ओर से वीरवार को शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्मशान घाट रोड पर आयोजित अभियान का नेतृत्व सफाई निरीक्षक सुमित बैंस और पार्षद राजीव आर्य ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नालों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया। सफाई निरीक्षकबैंस ने बताया कि पांच जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर पूरे शहर में सफाई कार्यों को तेज गति से किया जा रहा है। नगर के सभी 14 वार्डों में निर्धारित योजना के अनुसार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें