विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को मांगपत्र सौंपते अधिवक्ता वरयाम सिंह व अन्य। स्वयं
यमुनानगर। इंकलाब मंदिर के संस्थापक अधिवक्ता वरयाम सिंह ने विधायक घनश्याम अरोड़ा को पत्र देकर शहीद भगत सिंह चौक पर स्थापित प्रतिमा का शीघ्र अनावरण करवाने तथा शिलापट्ट में संशोधन करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के सम्मान में फव्वारा चौक का नाम शहीद भगत सिंह चौक रखा जाना सराहनीय है। वरयाम सिंह ने पत्र में कहा कि चौक पर स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया है, जिससे शहीद प्रेमियों में निराशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में ठेकेदार द्वारा लगवाई प्रतिमा निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थापित नहीं की गई। इसके अलावा शिलापट्ट पर शहीद भगत सिंह के स्थान पर केवल भगत सिंह अंकित किया गया है। संवाद