रादौर के श्मशान घाट रोड पर सफाई करते कर्मचारी। प्रवक्ता
रादौर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका रादौर की ओर से वीरवार को शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्मशान घाट रोड पर आयोजित अभियान का नेतृत्व सफाई निरीक्षक सुमित बैंस और पार्षद राजीव आर्य ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नालों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया। सफाई निरीक्षकबैंस ने बताया कि पांच जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर पूरे शहर में सफाई कार्यों को तेज गति से किया जा रहा है। नगर के सभी 14 वार्डों में निर्धारित योजना के अनुसार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। संवाद