फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम लगाएगा 2700 पौधे

Wed, 29 Jul 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पौधरोपण अभियान के दौरान मौजूद पार्षद, विद्यार्थी व विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधरोपण की योजना तैयार की है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 2700 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग नगर निगम को पौधे उपलब्ध करवाएगा।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार 50 से 200 पौधे लगाए जाएंगे। वार्ड नंबर एक, तीन, चार 11, 12, 18 और 19 में 200-200 पौधे लगाए जाएंगे, जबकि अन्य वार्डों में 50-50 पौधे लगाए जाने की योजना है। इसके अलावा पार्कों, स्कूलों और खाली स्थानों पर भी पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए नगर निगम ने वन विभाग से बरगद, नीम, पीपल, जामुन, आंवला, आम, इमली सहित देशी प्रजातियों के पौधे उपलब्ध करवाने की मांग की है। इन पौधों से शहर के हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी।
अभियान के दौरान मेयर सुमन बहमनी, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार सहित पार्षद और जनप्रतिनिधि पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और अतिरिक्त आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि पौधरोपण से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी और लोगों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण मिलेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का संकल्प भी लें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें