फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं आप’

विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जानकारी देतीं मुख्य वक्ता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन किया गया। दामला के सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक के प्राचार्य राजेश गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं आप’ है, जिसका अर्थ है स्वयं को महत्व न देकर दूसरों को महत्व देना। एक स्वयंसेवक स्वयं को महत्व न देकर दूसरों को अधिक महत्व देता है।
जगाधरी के हिंदू गर्ल्स कॉलेज से आईं प्रोफेसर सोनिया शर्मा, डॉक्टर अमनदीप मक्कड़ व प्रवीण शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से विद्यार्थी आने वाले समय के लिए तैयार होंगे, जिससे वह अपने जीवन में आने वाले संघर्षों का सही से सामना कर पाएंगे। स्वयंसेवकों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के अंतर्गत घर को सजाने की सुंदर व आकर्षक वस्तुएं बनाईं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर सुनील तनेजा ने स्वयंसेवकों को कहा कि हमें भारत को स्वच्छ रखने के साथ-साथ हरा भरा भी रखना है जिसके लिए पेड़ पौधों को लगाना है और पेड़ पौधों को काटने से रोकना भी है, जिसकी शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी होगी। सोनिया शर्मा ने विषय से संबंधित लघु फिल्म दिखाकर स्वयंसेवकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा ने कैशलेस इंडिया विषय पर स्वयंसेवकों के साथ कार्यशाला लगाई। कैशलेस इंडिया भारत का वह पहलू है, जिसमें लगभग सभी लेनदेन डिजिटल रूप से किए जाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन, कर्ण सिंह, अमरपाल, डॉक्टर ममता मग्गो, डॉ. नीलम, डॉ. आरती व अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें