रादौर। गांव लक्सीबांस में तार चोर गिरोह के सदस्यों ने रात के समय चार किसानों के ट्यूबवेलों से पांच मोटरों की तार चुरा ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। गांव लक्सीबांस निवासी कपिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने ट्यूबवेल के कमरे के बाहर खेतों में पानी देने के लिए पांच हॉर्स पावर की मोटर लगाई थी। वह 26 दिसंबर को खेत में गया तो ट्यूबवेल की मोटर गायब थी। बाद पता चला कि उसके पड़ोसी राहुल की तीन हॉर्स पावर की मोटर, जयपाल की पांच हॉर्स पावर की दो मोटरें व रामपाल की तीन हॉर्स पावर की मोटर का तार चोरी है। संवाद