फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी के सामान समेत आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने बाड़ी माजरा पुल बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव गधोली निवासी संदीप उर्फ मनु के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक के अलावा सिविल अस्पताल यमुनानगर के बाथरूम से चोरी की गई टूटियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 17 नवंबर को शास्त्री कॉलोनी स्थित पार्क से बाइक चोरी की थी। इसके अलावा उसने 24 दिसंबर को सिविल अस्पताल यमुनानगर के बाथरूम से टूटियां भी चोरी की थीं। सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी संदीप के खिलाफ चोरी और छीना-झपटी के पांच मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें