प्रभातफेरी में हिस्सा लेते श्रद्धालु। स्वयं
यमुनानगर। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रभातफेरी ने निकाली गई। दयालु मंदिर से आरंभ हुई प्रभातफेरी सरोजिनी कॉलोनी की विभिन्न गलियों से गुजरी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। बालाजी महाराज के भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंडल के प्रधान ईश कंबोज ने बताया कि एक अप्रैल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही भंडारा होगा। संवाद