फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में घायल मोपेड चालक ने तोड़ा दम

Tue, 24 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के रेतगढ़ गांव के पास 21 जून को कार की टक्कर से घायल हुए मोपेड चालक दौलतपुर निवासी पृथ्वी सिंह की इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। दौलतपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 21 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके ताऊ पृथ्वी सिंह मोपेड पर दूधला गांव स्थित खेत में जा रहे थे।रेतगढ़ गांव के पास कार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी थी। आरोपी कार चालक दौलतपुर निवासी अक्षय कार समेत मौके से भाग गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसके ताऊ को अस्पताल भर्ती कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें