फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवादी विचारक डाॅ. मुखर्जी का चिंतन सबके लिए मार्गदर्शक : मेयर

Tue, 24 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय राजनीति के प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद् और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शहर की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्रवाद आधारित चिंतन आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान सिर्फ जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए ही नहीं था, बल्कि पूरे भारत में लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकाल के काले दिनों में जब देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात हुआ, तब भी डॉ. मुखर्जी के विचार और बलिदान उन हजारों सेनानियों के लिए प्रेरणा बने, जिन्होंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई। मौके पर मंडल अध्यक्ष शुभम् राणा, वार्ड 20 से पार्षद विक्रम राणा, वार्ड 22 से पार्षद रुचि शर्मा, अंकित कपिल, कुलदीप दुग्गल, सुंदर प्रताप, सोशल मीडिया प्रभारी विपिन साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें