फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राहत सामग्री को विधायक ने किया रवाना

Wed, 10 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पंजाब के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहे ट्रक को रवाना करते विधायक घनश्याम दास। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए यमुनानगर से मंगलवार को राहत सामग्री के ट्रकों को रवाना किया गया। यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने झंडी दिखाकर राहत सामग्री से भरे ट्रक को पंजाब के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ की त्रासदी ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहां के लोगों के लिए कुछ राहत सामग्री जिला मुख्यालय से भेजी जा रही है। इसमें कंबल, आटा, दाल, चीनी, चावल, आलू, प्याज, सरसों तेल, मसाले आदि के साथ प्रतिदिन उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री उपलब्ध हैं। इससे बाढ़ प्रभावित लोगों को प्रदान कर राहत पहुंचाने में मदद होगी। संकट की घड़ी में पूरा देश पंजाब के लोगों के साथ खड़ा है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, सीमा कांबोज, गिरीश पुरी, संदीप बजाज, सुनील कालड़ा, कपिल दुआ, नरेश चुघ, हरिओम हरजाई सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें