फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बदमाशों ने सेल्समैन और साथी को पीटकर लूटा

Mon, 08 Apr 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तीन बदमाशों ने सेक्टर-17 में रिलायंस जियो के सेल्समैन व उसके साथी को पकड़ लिया। आरोपियों हाथों में लिए डंडों से धमकाते हुए व मारपीट कर सेल्समैन से पांच हजार रुपये, डेबिट कार्ड व मोबाइल लूट लिया। बदमाशों के फरार होने के बाद सेल्समैन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस सेक्टर में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।
सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के गजलाना गांव निवासी कमल ने बताया कि वह रिलायंस जियो में बतौर सेल्समैन नौकरी करता है। वह अपने साथी ब्रजपुरी काॅलोनी निवासी सुमित के साथ आइटीआइ रोड स्थित कार्यालय से अंसल टाउन में एरिया चेक करने के लिए गया था। वहां से वह वापस लौट रहे थे। जब वे सेक्टर-17 स्थित भाजपा कार्यालय से थोड़ा आगे श्मशान घाट के पास पहुंचे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों के हाथ में डंडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने दोनों को पकड़ लिया और पास में ही सड़क के किनारे खींच कर ले गए। आरोपियों ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये, डेबिट कार्ड व मोबाइल जबरन निकाल लिया। सुमित का मोबाइल लूट लिया। जिसके कवर में भी तीन हजार रुपये थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। उनका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें